नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को उनकी शानदार जीत और लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अल्बनीज के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
दूसरी बार प्रधानमंत्री बने अल्बनीज
एंथनी अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार तीन साल के कार्यकाल के लिए चुनाव जीते हैं। उनकी यह जीत साबित करती है कि ऑस्ट्रेलिया की जनता को उनकी नेतृत्व क्षमता पर पूरा विश्वास है।
Congratulations @AlboMP on your resounding victory and re-election as Prime Minister of Australia! This emphatic mandate indicates the enduring faith of the Australian people in your leadership. I look forward to working together to further deepen the India-Australia…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 3, 2025
पीएम मोदी का बधाई संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बधाई संदेश देते हुए लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा निर्वाचित होने और बड़ी जीत पर एंथनी अल्बनीज को बधाई। यह जीत ऑस्ट्रेलिया की जनता के आपके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है।” उन्होंने यह भी कहा, “मैं भारत और ऑस्ट्रेलिया की गहरी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के हमारे साझा लक्ष्य को आगे बढ़ा सकें।”
किसके साथ था मुकाबला?
ऑस्ट्रेलिया में शनिवार को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस चुनाव में महंगाई और आवास की कमी जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ था, और डाक मतदान पहले ही 22 अप्रैल से शुरू हो चुका था। ऑस्ट्रेलिया में मतदान करना अनिवार्य है, और 2022 में हुए पिछले आम चुनाव में 90% मतदान हुआ था।
प्रधानमंत्री अल्बनीज का मुकाबला कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पीटर डटन से था। इस चुनाव में ऑस्ट्रेलिया की संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) की 150 सीटों के लिए मतदान हुआ था। ऑस्ट्रेलिया में संसद के दो सदन होते हैं: एक ऊपरी सदन सीनेट और एक निचला सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स। भारत के जैसे ही निचले सदन में बहुमत पाने वाली पार्टी या गठबंधन का नेता पीएम बनता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...