Dainik Savera Times | Hindi News Portal

अपूर्वा मखीजा ने की फूहड़ता की सारी हदें की पार, जानिए किस बात को लेकर हो रही पूरे देश में थू-थू

नेशनल डेस्क : आजकल के युवा और हर व्यक्ति अपना अधिकतर समय अपने फोन पर बिता रहे हैं। भागदौड़ भरी इस दुनिया में हम अपनों से दूर होते जा रहे हैं। सब लोग सफलता के पीछे भाग रहे हैं, लेकिन इस बीच हम महत्वपूर्ण चीज़ों को भूलते जा रहे हैं, जैसे बच्चों को सही संस्कार देना। हम अक्सर अपने बच्चों का भविष्य डॉक्टर, इंजीनियर या बिजनेस मैन बनाने के सपने देखते हैं, लेकिन संस्कारों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो किसी भी इंसान को कामयाब बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।

गलत रोल मॉडल को फॉलो कर रहे बच्चे…

आज के बच्चे सोशल मीडिया पर उन लोगों को अपना रोल मॉडल बना रहे हैं, जिनका प्रभाव उनके चरित्र पर गलत पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसे लोग हैं जो गलत दिशा में बच्चों को प्रेरित कर रहे हैं। इसका एक उदाहरण हाल ही में हुआ एक विवाद है, जो एक शो के कारण चर्चा में है। हाल ही में एक यूट्यूब शो India’s Got Latent में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस अपूर्वा मुखीजा का एक बयान चर्चा में आया। शो में उन्होंने एक विवादित और गंदा बयान दिया, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए सही नहीं था। इस शो में अपूर्वा के द्वारा की गई टिप्पणी ने बहुत से लोगों को नाराज किया, और अब उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। उसने अपनी पढ़ाई मणिपाल विश्वविद्यालय से की है और कई प्रमुख ब्रांड्स जैसे गूगल, नाइकी, स्विगी, और अमेज़न के साथ काम किया है। हालांकि, इस विवाद में उनका यह बयान पूरी तरह से गलत था और यह हमारे समाज पर गलत प्रभाव डाल सकता है।

संस्कार और शिक्षा का महत्व

यह घटना हमें एक महत्वपूर्ण सिख देती है कि बच्चों को सिर्फ शिक्षा देना ही जरूरी नहीं है, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार भी देना बहुत जरूरी है। हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारे बच्चे सोशल मीडिया पर किसे फॉलो कर रहे हैं और किस प्रकार के कंटेंट को देख रहे हैं। बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन देने के लिए यह जरूरी है कि हम उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें अच्छे रोल मॉडल की ओर प्रेरित करें। हमारे समाज को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चे जो देख रहे हैं, वह उनके मानसिक विकास और उनके भविष्य पर गहरा असर डाल सकता है। हमें उन्हें ऐसे रोल मॉडल और कंटेंट से अवगत कराना चाहिए जो उनके जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाए। इसलिए, बच्चों को सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार भी देना चाहिए, ताकि वे एक जिम्मेदार और अच्छे नागरिक बन सकें।

India’s Got Latent शो और विवाद

कॉमेडियन समय रैना का यूट्यूब शो India’s Got Latent हमेशा अपने अश्लील और फूहड़ कंटेंट के लिए विवादों में रहा है। इस शो में गालियों और अभद्र भाषा का खुलकर इस्तेमाल किया जाता है। हाल ही में, शो में पोडकास्ट होस्ट और वीडियो क्रिएटर रणवीर अलाहाबादिया ने अश्लील टिप्पणी की, जिसने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। इस कमेंट पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस से लेकर कई सेलिब्रिटी अपनी नाराजगी जता चुके हैं। लेकिन शो के पैनल पर एक लड़की भी थी, जिसके अभद्र कमेंट्स पर गुस्सा फूट पड़ा है।

अपूर्वा मुखीजा और उसका विवादित बयान

यह लड़की हैं अपूर्वा मुखीजा, जो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं। शो में उन्होंने अपने वजाइना पर एक विवादित बयान दिया, जिस पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अपूर्वा को सोशल मीडिया पर द रिबेल किड के नाम से जाना जाता है। वे सोशल मीडिया पर अपने रेंट वीडियोज़ के लिए मशहूर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अपूर्वा ने अपनी पढ़ाई मणिपाल विश्वविद्यालय से की है और अब तक कई प्रमुख ब्रांड्स के साथ ब्रांड कोलैबोरेशन किए हैं, जैसे गूगल, नाइकी, स्विगी और अमेज़न। इसके अलावा, वे 2023 में वेब शो Who’s Your Gynac में एक्टिंग डेब्यू भी कर चुकी हैं। अक्टूबर 2024 में उन्होंने डिजाइनर तरुण तहिलियानी के कलेक्शन लॉन्च के लिए रैंप वॉक भी किया था।

पुलिस कार्रवाई और माफी का मामला

रणवीर और अपूर्वा के खिलाफ अब पुलिस ने आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि अपूर्वा ने अभी तक इस मामले पर कोई माफी नहीं मांगी है, जबकि रणवीर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका निर्णय गलत था और यह सभी उम्र के लोगों द्वारा देखा जाता है, इसलिए उन्होंने जिम्मेदारी को हल्के में नहीं लिया।  यह पूरा मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया पर प्रभाव डालने वाले लोग और उनके कंटेंट का असर बच्चों और युवाओं पर कितना गहरा हो सकता है। यह भी महत्वपूर्ण है कि हम अपने बच्चों को सिर्फ पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और जिम्मेदारी का पाठ भी दें, ताकि वे भविष्य में एक अच्छे इंसान बनें। इसक साथ ही हम सरकार से विनती करते है कि इस प्रकार के शो को समाज के कल्याण को देखते हुए जल्द से जल्द बंद कर दिया जाए।

Exit mobile version