Site icon Dainik Savera Times

सिंगापुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच लोगों से मास्क लगाने की अपील

सिंगापुर : सिंगापुर में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में देश के स्वास्थ्य मंत्रलय ने लोगों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने की अपील की है।मंत्रलय ने शुक्रवार को कहा कि तीन से नौ दिसंबर तक कोविड-19 के मामले बढक़र 56,043 हो गए, जो पिछले सप्ताह 32,035 थे, इस प्रकार से संक्रमण के मामले 75 प्रतिशत बढ़े हैं।

चैनल न्यूज एशिया की एक खबर के अनुसार संक्रमण से अस्पताल में भर्ती होने वालों की औसत दैनिक संख्या 225 से बढक़र 350 हो गई। गहन देखभाल इकाई में औसत दैनिक मामले चार से बढक़र नौ हो गए हैं।संक्रमण के इन मामलों में अधिकतर मामले जेएन.1 वैरिएंट के हैं जो बीए.2.86 का सबलीनिएज (उपवंश) है। मंत्रलय ने लोगों से व्यक्तिगत तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की और कहा कि जिन लोगों में श्वसन से जुड़े संक्रमण के लक्षण हैं वे घरों से बाहर नहीं निकलें और लोगों के संपर्क में नहीं आएं। मंत्रलय ने साथ ही कहा कि यात्र कर रहे लोगों को हवाई अड्डों पर मास्क लगाना चाहिए, यात्र बीमा कराना चाहिए और उन स्थानों पर आने जाने से बचना चाहिए जहां हवा आने-जाने की उचित व्यवस्था नहीं हो।

Exit mobile version