Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘महज 22 मिनट में सेना ने 22 अप्रैल का बदला लिया’, बीकानेर में गरजे PM मोदी

May 22, 2025

‘महज 22 मिनट में सेना ने 22 अप्रैल का बदला लिया’, बीकानेर में गरजे PM मोदी

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की है और आतंकवादियों के 9 सबसे बड़े ठिकानों को महज 22 मिनट में नष्ट कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि जब पाकिस्तान की धरती से सिंदूर बारूद बनकर उड़ता है, तो उसका अंजाम पाकिस्तान को भुगतना पड़ा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर 5 साल पहले हुए बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र भी किया, और बताया कि उस वक्त भी उनकी पहली जनसभा राजस्थान में ही हुई थी। उन्होंने कहा, “यह वीर राजस्थान की धरती का प्रभाव है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी मेरी पहली जनसभा बीकानेर में हो रही है।”

 

भारत को कभी झुकने या मिटने नहीं देंगे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह चुरू में पहले ही कह चुके थे कि जब तक वे प्रधानमंत्री हैं, भारत को कभी झुकने या मिटने नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में तिरंगा यात्रा चल रही है और जो लोग भारत की मिट्टी को खत्म करने की साजिशें कर रहे थे, उन्हें हम हमेशा के लिए नष्ट कर देंगे। मोदी ने यह भी कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले और उनके खिलाफ उठाए गए कदमों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है।

पाकिस्तान घुटनों के बल पर आ गया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमारी बहनों का धर्म पूछकर उनके माथे से सिंदूर मिटा दिया। पहलगाम में गोलियां चलाई गईं, लेकिन 140 करोड़ भारतीयों ने दर्द महसूस किया। ‘हर देशवासी ने एक जूट करके संकल्प लिया था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे’ और उन्हें अकल्पनीय सजा देंगे। हमारी सेनाओं के पराक्रम से हमने उस संकल्प को पूरा किया। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी। तीनों सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान घुटनों के बल पर आ गया।”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के लिए 26,000 करोड़ की सौगात दी। पीएम मोदी ने चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किमी) की आधारशिला रखी और सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी) राष्ट्र को समर्पित की। फुलेरा-डेगाना (109 किमी); उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी); फलोदी-जैसलमेर (157 किमी) और समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी) रेल लाइन विद्युतीकरण और लोक कल्याण परियोजनाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें