Site icon Dainik Savera Times

Watch: सेना ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो, लिखा- हम धरती से आसमान की सुरक्षा करते हैं

Operation Sindoor : भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने ऑपरेशन सिंदूर का एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान के ड्रोन अटैक का करारा जवाब दिखाया गया है। इस वीडियो में भारतीय सेना की ताकत और सटीकता का प्रदर्शन है, जहां दुश्मन की चौकियों को धराशायी कर दिया गया। सेना ने ये वीडियो जारी कर लिखा कि हम धरती से आसमान की सुरक्षा करते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग का जवाब दिया और दुश्मन की चौकियों को तबाह कर दिया। इस वीडियो में सेना पाकिस्तान के ड्रोन अटैक का मुंहतोड़ जवाब देती नजर आ रही है।

 

53 सेकंड का है वीडियो
53 सेकंड के इस वीडियो में सेना का शौर्य और साहस देखते ही बन रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे ड्रोन हमलों का सेना भरपूर जवाब दे रही है। सेना ने वीडियो जारी कर लिखा- “दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने का काम किया।” बीते दिन रविवार (18 मई) को भी ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें पाकिस्तान के मिसाइल अटैक को रोककर जवाबी कार्रवाई की जा रही है। इस वीडियो में जोरदार धमाके साफ नजर आ रहे हैं।

भारतीय सेना ने लिया पहलगाम हमले का बदला
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद 6-7 मई की रात भारत ने जवाबी कार्रवाई की और पीओके में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हो गई।

Exit mobile version