Tarn Taran Police Busted Smuggling : तरनतारन: राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। जिसके तहत पुलिस ने तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल को बेनकाब किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अत्याधुनिक छह पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं।
–DGP गौरव यादव ने दी जानकारी
पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने गुरुवार को इस अहम कामयाबी की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई तरनतारन जिले के लखना गांव में एक विशेष गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है और सीमापार से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस का मानना है कि ये हथियार राज्य में आपराधिक गतिविधियों या आतंकी साजिशों में इस्तेमाल किए जा सकते थे।
Acting on a specific tip-off, @TarnTaranPolice busts a cross-border weapon smuggling module with links to #Pakistan and arrests, Surajpal Singh & Arshdeep Singh from Village Lakhna, and recovers six sophisticated weapons
Recovery: Two sophisticated PX5 .30 pistols and Four 9MM… pic.twitter.com/y9DYBIR9J2
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 5, 2025
-मामले में एफआईआर दर्ज
डीजीपी यादव ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों से पूछताछ के जरिए उनके सहयोगियों और पूरे नेटवर्क की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस राज्य को अस्थिर करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे मॉड्यूल को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
-राज्य की सुरक्षा के लिए सख्त निगरानी
पंजाब पुलिस की इस ताजा कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि राज्य की सुरक्षा एजेंसियां हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। हथियारों की इस बरामदगी को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, खासकर तब जब राज्य में ड्रोन और सीमा पार से होने वाली तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं।अधिकारियों का कहना है कि इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और इसके फंडिंग स्रोतों की भी जांच की जा रही है।

