Site icon Dainik Savera Times

अरुणाचल प्रदेश : विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में भाजपा 19, NPEP छह सीट पर आगे


ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) 19 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) छह सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निíवरोध जीत ली हैं।
अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ हुआ था।


‘पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल’ (पीपीए) दो, ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी’ (राकांपा) दो, कांग्रेस एक और निर्दलीय उम्मीदवार दो सीट पर आगे हैं। राज्यभर में बारिश के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों समर्थकों को मतगणना केंद्रों के समीप खड़े हुए देखा गया।

Exit mobile version