Site icon Dainik Savera Times

अरविंद केजरीवाल नहीं जाएंगे राज्यसभा, AAP ने Rajinder Gupta को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। हाल ही में यह साफ हो गया है कि पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे। इसके बजाय, ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) के मालिक और बिजनेसमैन राजेंद्र गुप्ता को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

 

राजेंद्र गुप्ता होंगे आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट
राजेंद्र गुप्ता को पहले पंजाब प्लानिंग बोर्ड में शामिल किया गया था। वह वहां से इस्तीफा दे चुके हैं। अब उन्हें लुधियाना वेस्ट उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा की खाली हुई राज्यसभा सीट पर भेजा जाएगा। उनके नाम की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

 

अरविंद केजरीवाल ने पहले ही किया  था इनकार
जब संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित किया गया, तब से यह चर्चा थी कि आम आदमी पार्टी किसे राज्यसभा भेजेगी। शुरुआत में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का नाम सामने आया। लेकिन बाद में केजरीवाल ने खुद स्पष्ट किया कि वह राज्यसभा नहीं जाएंगे।

 

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में संजीव अरोड़ा की हुई थी जीत 

-इस साल जून में लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में संजीव अरोड़ा ने 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

-अरोड़ा को 35,179 वोट मिले।

-कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 24,525 वोट मिले।

-बीजेपी के जीवन गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे।

-उपचुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और बाद में उन्हें पंजाब में मंत्री बनाया गया। संजीव अरोड़ा के पास अब कुल तीन विभाग हैं।

 

पंजाब से कुल सात राज्यसभा सीटें हैं

 

Exit mobile version