Site icon Dainik Savera Times

16 मई को Arvind Kejriwal अमृतसर की पवित्र धरती से करेंगे Punjab में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत

Kejriwal's sarcastic remark Delhi pollution

Kejriwal's sarcastic remark Delhi pollution

चंडीगढ़/अमृतसर : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल 16 मई को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। पंजाब में सबसे पहले वह अमृतसर पहुंचेंगे और यहां की पवित्र धरती से वह पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल 16 मई की शाम 6 बजे अमृतसर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में एक बड़ा रोड शो करेंगे। इस रोड शो में उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। रोड शो के बाद केजरीवाल दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेकेंगे और पूजा अर्चना करेंगे।

जेल से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल का पंजाब का यह पहला दौरा है। उनके आने से पार्टी के प्रचार अभियान को बल मिलेगा और पार्टी कार्यकर्ताओं का भी हौसला बढ़ेगा। उनके प्रचार अभियान में शामिल होने से मुख्यमंत्री भगवंत मान के मिशन पंजाब 13-0 को भी मजबूती मिलेगी।

जेल में रहने के बावजूद भी केजरीवाल पंजाब की राजनीतिक स्थिति से वाकिफ हैं क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में उनसे दो बार मुलाकात की थी और पंजाब समेत अन्य राज्यों के राजनीतिक माहौल के बारे मे उनको जानकारी दी थी। जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर गया है। अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खबर सुनते ही पार्टी के सभी नेताओं ने अपनी राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी है।

Exit mobile version