Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबेडकर विवाद पर केजरीवाल ने CM नीतीश और नायडू को लिखी चिट्ठी, कह दी ये बड़ी बात

December 19, 2024

अंबेडकर विवाद पर केजरीवाल ने CM नीतीश और नायडू को लिखी चिट्ठी, कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने विरोध करने का एक नया रास्ता अपनाते हुए NDA गठबंधन के सहयोगी दल जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को एक चिट्ठी लिखी है। चलिए जानते है कि दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने चिट्ठी में क्या लिखा है…

दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिखा है। इस पत्र में केजरीवाल ने बाबासाहेब अंबेडकर के सम्मान को लेकर बीजेपी के नेताओं के बयानों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर केवल एक नेता नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं और बीजेपी का समर्थन करने वाले लोग उनके योगदान का अपमान नहीं कर सकते।

केजरीवाल ने क्या लिखा?

आपको बता दें कि केजरीवाल ने पत्र में लिखा, “आदरणीय नीतीश कुमार, आपको यह पत्र एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे पर लिख रहा हूं, जो न केवल हमारे संविधान, बल्कि बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। हाल ही में संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने बाबासाहेब के बारे में जो बयान दिया, वह न केवल अपमानजनक था, बल्कि बीजेपी की बाबासाहेब और संविधान के प्रति सोच को भी उजागर करता है। उनका कहना था, ‘अंबेडकर- अंबेडकर बोलना आजकल फैशन बन गया है,’ जो पूरी तरह से असंवेदनशील और अपमानजनक था।”

मोदी का समर्थन और आहत हुईं भावनाएं

केजरीवाल ने पत्र में यह भी लिखा कि बाबासाहेब अंबेडकर, जिन्हें कोलंबिया विश्वविद्यालय ने “Doctor of Laws” से सम्मानित किया था, और जिन्होंने भारतीय संविधान को रचा, उनके बारे में ऐसी बातें कहना कैसे उचित हो सकता है? यह बयान देश भर में करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करता है। इसके बाद, जब अमित शाह ने माफी मांगने के बजाय अपने बयान को सही ठहराया, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनका समर्थन किया, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई।

बीजेपी का समर्थन न करने की अपील

केजरीवाल ने पत्र में आगे कहा कि बाबासाहेब को सम्मान देने वाले लोग अब बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, “बाबासाहेब सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा हैं। ऐसे में लोगों को लगता है कि इस बयान के बाद अब इस मसले पर आप भी गहराई से विचार करें।” इसी तरह की बात केजरीवाल ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी की है। इस पत्र के माध्यम से केजरीवाल ने बीजेपी के नेताओं की सोच और बयान पर सवाल उठाए हैं, खासकर बाबासाहेब के प्रति उनके रवैये को लेकर। उनका मानना है कि बाबासाहेब का सम्मान केवल एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि भारतीय समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणा के रूप में होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें