नेशनल डेस्क: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के बरेली में कथित तोड़फोड़ और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भाजपा पर परोक्ष रूप से तीखा हमला किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि ज़ुल्म चाहे जैसा भी हो, वह ज़ुल्म ही रहता है।
यह भी पढ़ें: स्वदेशी पर निर्भर रहने की जरूरत… मोहन भागवत ने की ट्रंप के टैरिफ की आलोचना
ओवैसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मशहूर कवि साहिर लुधियानवी की कविता की पंक्तियां साझा कीं, जिसमें ज़ुल्म और उसके परिणामों का जिक्र है। उन्होंने लिखा, “जुल्म फिर जुल्म है, बढ़ता है तो मिट जाता है, लेकिन खून और आग बाकी रह जाती है।” यह बयान उत्तर प्रदेश के बरेली में मोहसिन रजा की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने के बाद आया है। मोहसिन रजा बरेली हिंसा मामले में गिरफ्तारियां के बाद की गई कार्रवाई का हिस्सा हैं। वे मौलाना तौकीर रजा से जुड़े बताए जा रहे हैं, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
Reply to State Governments who don’t follow Supreme Court laid Guidelines on Demolitions & use Bulldozers to do Zulm
zulm phir zulm hai baḌhtā hai to miT jaatā hai
ḳhuun phir ḳhuun hai Tapkegā to jam https://t.co/WDeq0bU4ROā
zulm kī qismat-e-nākāra-o-rusvā se kaho
zulm kī…— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 2, 2025
यह भी पढ़ें: लेह हिंसा पर न्यायिक जांच का आदेश, चार सप्ताह में सौंपनी होगी रिपोर्ट; हिंसा में 4 लोगों की मौत
बरेली रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजय कुमार साहनी ने बताया कि मौलाना तौकीर रज़ा और उनके कई सहयोगियों को पथराव मामले में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, बंगाल और बिहार के कुछ लोगों को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है। डीआईजी ने कहा कि यह हिंसा अचानक नहीं हुई, बल्कि पूर्व नियोजित थी, जिसमें पोस्टर, बैनर आदि पहले से ही तैयार थे। 26 सितंबर को “आई लव मुहम्मद” पोस्टर विवाद के बाद बरेली में हिंसक प्रदर्शन हुए थे, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था। इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संपत्ति तोड़फोड़ की और बुलडोज़र चलाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...