Site icon Dainik Savera Times

दिवंगत प्रकाश सिंह बादल की अस्थियों को कल गुरुद्वारा श्री पाताल पूरी में किया जायेगा जल प्रवाह

रूपनगर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह की अस्थियों को कल सुबह 11 बजे कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा श्री पाताल पूरी में जल प्रवाह किया जाएगा। बता दें कि, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह का 25 अप्रैल को मौहाली के अस्पताल में निधन हुआ था। जिसके बाद 27 अप्रैल को उनके पैत्रक गांव बादल में किन्नू के बाग में उनका अंतिमसंस्कार किया गया था। उनकी चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र सुखबीर बादल ने दी । वहीं 4 मई को गांव बादल में स्थित माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल में बादल की अंतिम अरदास का कार्यक्रम रखा गया है।

Exit mobile version