Site icon Dainik Savera Times

Asia Cup, 2023, AFG vs SL, 6th Match: रोमांचक मुक़ाबले में अफगानिस्तान को दो रनों से हराकर श्रीलंका ने सुपर-4 में बनाई जगह

एशिया कप के आखिरी ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो रन से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने सुपर चार में अपनी जगह पक्की कर ली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 291 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 289 रन ही बना पाई। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो रन से हराकर एशिया कप के सुपर चार में जगह बना ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस के 92 रनों की बदौलत 291 रन बनाए थे।

इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 289 रन ही बना पाई और दो रन से मैच हार गई। धनंजय डे सिल्वा ने मैच के आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका को रोमांचक जीत दिलाई। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 32 गेंद में 65 रन की शानदार पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने चार, राशिद खान ने दो और मुजीब ने एक विकेट लिया। वहीं, श्रीलंका के लिए कसून रजिता ने चार, धनंजय डे सिल्वा और दुनिथ वेलालगे ने दो-दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और पाथिराना को एक-एक विकेट मिला।

इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम एशिया कप के सुपर चार में पहुंच गई है। श्रीलंका के अलावा भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने सुपर चार में जगह बनाई है। यह मैच बेहद रोमांचक था। अफगानिस्तान को सुपर चार में पहुंचने के लिए 37.1 ओवर में यह मैच जीतना था। अफगान टीम ने 292 रन का पीछा करते हुए 37 ओवर में आठ विकेट पर 289 रन बना लिए थे। आखिरी गेंद में जीत के साथ अफगानिस्तान को सुपर चार में पहुंचने के लिए तीन रन चाहिए थे, लेकिन मुजीब कैच आउट हो गए। इसके बाद आए फारुकी विकेटों के सामने पकड़े गए और अफगान टीम मैच दो रन से हार गई, जबकि एक ओवर पहले तक यह टीम सुपर चार में पहुंचने के करीब दिख रही थी।


Playing 11 of both teams:-

Afghanistan: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

Sri Lanka: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, कसून राजिता, मथीशा पथिराना।


SL 291/8 (50) Sri Lanka won by 2 runs

AFG 289 (37.4)

PLAYER OF THE MATCH = Kusal Mendis

Exit mobile version