एशिया कप में भारत का दूसरा मैच नेपाल के साथ था। भारत और नेपाल के बीच यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच था। भारतीय टीम नेपाल को हराकर सुपर फोर में पहुंच चुकी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए। हालांकि, बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला। इसे टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
भारत ने एशिया कप 2023 के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच श्रीलंका के पल्लेकल स्टेडियम में खेला गया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश की वजह से काफी देर तक खेल रुका रहा।
डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया को 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में भारत ने 20.1 ओवर में 10 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान रोहित शर्मा 74 रन और शुभमन गिल 67 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ टीम इंडिया सुपर फोर में पहुंच गई है।
ग्रुप-ए से पाकिस्तान ने पहले स्थान पर और भारत ने दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर फोर के लिए क्वालिफाई किया। ग्रुप-बी में अभी श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान तीनों के सुपर फोर में पहुंचने के रास्ते खुले हुए हैं। सुपर फोर राउंड की शुरुआत छह सितंबर से होगी। भारत और पाकिस्तान एक बार फिर 10 सितंबर को भिड़ेंगे। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
नेपाल की टीम: कुशल भुरतेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शर्की, सोमपाल कामी, गुलशन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, संदीप लामिछाने, केसी करन, ललित राजबंशी.
IND 147/0 (20.1) India won by 10 wkts (DLS Method – due to rain)
NEP 230 (48.2)

