भारत ने एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान को 229 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। रविवार (10 सितंबर) को मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 147 रन बनाए थे। सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में आठ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। इस तरह टीम इंडिया 228 रन से जीत गई।
Asia Cup 2023, IND vs PAK, 3rd Match : भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया, कोहली और राहुल की सेंचुरी ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा

