Indian players completely ignored Pak players: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को एशिया कप में पाकिस्तान पर सात विकेट की शानदार जीत को देश के सशस्त्र बलों को समर्पित किया और कहा कि उनकी टीम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ है। सूर्यकुमार ने यह टिप्पणी टूर्नामेंट में अपनी टीम की लगातार दूसरी जीत के बाद की। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ यह पहला क्रिकेट मैच था।
एशिया कप क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूर रहे, न तो हाथ मिलाया और न ही दोस्ती का इज़हार किया। टॉस के बाद हाथ मिलाने की परंपरा से दूर रहने वाले दोनों कप्तानों ने मैच खत्म होने के बाद भी हाथ नहीं मिलाया।
दोनों टीम के सदस्यों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।
पाकिस्तान द्वारा दिए गए 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। जीत के बाद, सूर्यकुमार यादव ने अपने साथी शिवम दुबे से हाथ मिलाया और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नज़रअंदाज़ करके ड्रेसिंग रूम में लौट गए। किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ियों को जीत की बधाई देने या हाथ मिलाने के लिए उनके पास नहीं आया।
भारतीय खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम की खिड़की तोड़ी
मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने की सामान्य प्रक्रिया नहीं हुई। भारत की जीत के बाद, कोई भी भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आया। पाकिस्तानी खिलाड़ी कुछ देर तक मैदान पर खड़े रहे, इस उम्मीद में कि भारतीय खिलाड़ी बाहर आएँगे, और भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ देखते रहे। लेकिन, जब उन्होंने देखा कि ड्रेसिंग रूम की खिड़कियाँ बंद हैं, तो वे वापस लौट गए।
सूर्यकुमार यादव ने जीत सेना को समर्पित की
सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रसारणकर्ता से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन मौका है और हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम आज की जीत अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया और आशा करते हैं कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिले, हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने का और भी कारण देंगे। ’’
भारतीय टीम के खिलाड़ी मैच के बाद पाकिस्तानी समकक्षों से हाथ मिलाते नहीं दिखे जैसा कि आमतौर पर टीमें किसी मुकाबले के बाद करती हैं।
टॉस के दौरान दोनों कप्तान सूर्यकुमार और पाकिस्तान के सलमान आगा ने हाथ भी नहीं मिलाए। सूर्यकुमार यादव ने साथ ही कहा कि यह जीत उनके जन्मदिन पर देशवासियों के लिए ‘रिटर्न गिफ्ट’ है।

