Site icon Dainik Savera Times

Asia Cup : बारिश के कारण रुका मैच, नेपाल के 178/6 रन

पालेकल (श्रीलंका)। एशिया कप में आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया। बुमराह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए रविवार को ही मुंबई लौट गए थे। सभी रिकॉर्ड्स को देखें तो क्रिकेट इतिहास में भारत और नेपाल पहली बार आमने-सामने होंगे। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में दोनों टीमों का सामना नहीं हुआ है। वहीं, नेपाल के 37.5 ओवर के बाद 6 विकेट पर 178 रन बना लिए हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी और सोमपाल कामी नाबाद हैं। फिलहाल, बारिश के कारण मैच रोका गया है।

Exit mobile version