Site icon Dainik Savera Times

चैंबर में बुलाया, पेट और थाई पर हाथ फेरी… NIT सिलचर में प्रोफेसर की गंदी करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल डेस्क : असम के कछार जिले में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) सिलचर के एक सहायक प्रोफेसर पर बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की एक छात्र से ‘‘छेड़छाड़ करने और उसका यौन उत्पीड़न’’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्र ने बृहस्पतिवार को संस्थान में लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि प्रोफेसर ने उसे उसके अंकों पर चर्चा करने के बहाने कक्षा के बाद अपने कक्ष में बुलाया और दरवाजा बंद करने को कहा। फिर उसने अश्लील गाने बजाने शुरू कर दिए। जिसके बाद उसने पास आने को बोला और मेरे थाई और पेट पर हाथ फेरने लगा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

प्रोफेसर ने खुद को छुपाने की कोशिश की…

पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर पर ‘‘छात्र से छेड़छाड़ और उसका यौन उत्पीड़न’’ करने का आरोप है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पहले तो प्रोफेसर ने खुद को छुपाने की कोशिश की थी। उसने अपना कवार्टर भी बाहर से बंद कर दिया था, पर उसके मोबाइल के लोकेशन से पता लगाकर शुक्रवार देर शाम 5 :30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। कछार के पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने बताया कि सहायक प्रोफेसर को हिरासत में लेकर घुंगूर पुलिस चौकी में गहन पूछताछ की गई और शुक्रवार शाम उसे गिरफ्तार कर सिलचर सदर थाने भेज दिया गया।

संस्थान ने निलंबित कर दिया…

वहीं इस पूरे मामले पर संस्थान के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मामले को तुरंत जांच के लिए संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति को भेज दिया गया है। जिस कक्ष में कथित घटना हुई, उसे सील कर दिया गया है।’’ छात्रों ने 2018 से संस्थान में पढ़ा रहे सहायक प्रोफेसर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और उसकी सेवाएं समाप्त करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। संस्थान ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पुलिस ने छात्र का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version