Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर की हत्या, पुलिस और मीडिया के सामने हुआ मर्डर

April 15, 2023

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर की हत्या, पुलिस और मीडिया के सामने हुआ मर्डर

प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के अतीक एवं अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के सामने ही दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी। इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है। इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है। दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है।

अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है. पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गई है. इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है. जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था. इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है. दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है. इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका नाम मान सिंह है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है. मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य तीनों हमलावरों ने भरी पुलिस कस्टडी के बीच में गोली मारकर की अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें