Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतिशी ने लिखा CM रेखा को पत्र, दी शुभकामनाएं… मुलाकात के लिए मांगा समय

February 22, 2025

आतिशी ने लिखा CM रेखा को पत्र, दी शुभकामनाएं… मुलाकात के लिए मांगा समय

नेशनल डेस्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक पत्र लिखकर 23 फरवरी को AAP विधायक दल के साथ बैठक का समय मांगा है। इस पत्र में आतिशी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए ₹2500 प्रति माह देने से जुड़ी योजनाओं पर जल्द कार्रवाई की मांग की है, जो चुनावी वादों के तहत थीं। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी वादे के बावजूद इस योजना को पहली कैबिनेट बैठक में क्यों पास नहीं किया गया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

पत्र में क्या कहा गया है…

आपको बता दे कि आतिशी ने पत्र की शुरुआत में रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए वादे का जिक्र किया, जिसमें मोदी जी ने कहा था कि भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली की माताओं और बहनों को ₹2500 प्रति माह देने की योजना पहले कैबिनेट बैठक में पास की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था, “यह मोदी की गारंटी है।”

पहली कैबिनेट बैठक में योजना का पास न होना

आतिशी ने बताया कि 20 फरवरी को AAP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई, लेकिन महिलाओं के लिए ₹2500 की योजना पास नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की माताओं-बहनों ने मोदी जी की गारंटी पर विश्वास किया था और अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

AAP विधायक दल की बैठक की मांग

आतिशी ने आगे लिखा कि इस मामले पर चर्चा करने के लिए आम आदमी पार्टी का विधायक दल 23 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री से मिलना चाहता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि वे दिल्ली की लाखों महिलाओं की ओर से इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई के लिए विधायक दल से मुलाकात का समय दें, ताकि इस योजना पर तेजी से काम हो सके।

आतिशी ने अपने पत्र के माध्यम से दिल्ली की महिलाओं के लिए ₹2500 योजना को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जवाब मांगा है और उन्हें इस पर कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया है। उन्होंने वादा किया कि 23 फरवरी को AAP विधायक दल इस मुद्दे पर बैठक करेगा, और उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर देने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें