Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी निकिता सिंघानिया गुरुग्राम से गिरफ्तार, सास और साला प्रयागराज से धरे

December 15, 2024

अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी निकिता सिंघानिया गुरुग्राम से गिरफ्तार, सास और साला प्रयागराज से धरे

गुरुग्राम। इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। घटना के बाद से फरार चल रहे अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तीनों को कोर्ट में पेशी के बाद बेंगलुरु पुलिस अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है।

गुरुग्राम से पत्नी गिरफ्तारी

बेंगलुरु पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। घटना के बाद से वह यहां छिपी हुई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा। निकिता की मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी वहां छिपे हुए थे।

कोर्ट में किया जाएगा पेश

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद बेंगलुरु पुलिस तीनों को अपनी कस्टडी में लेकर आगे की जांच करेगी। इससे पहले, अतुल सुभाष सुसाइड मामले में आरोपी निकिता और उसके परिवार के सदस्यों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी पर मंगलवार या बुधवार को सुनवाई हो सकती है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, निकिता गुरुग्राम में और उसकी मां व भाई प्रयागराज में छिपे हुए थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों जगहों पर कार्रवाई की और तीनों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों से पूछताछ के बाद केस में कई और अहम जानकारी सामने आ सकती है।

बेटे से मिलने के लिए मांगे 30 लाख

बेंगलुरु पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से मदद मांगने का फैसला किया, इसके बाद ये गिरफ्तारियां हुईं हैं। तीनों आरोपियों पर अतुल के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपये और उसके बेटे से मिलने के अधिकार के लिए 30 लाख रुपये मांगने का आरोप है।

अतुल सुभाष ने 24 पन्ने का लिखा था सुसाइड नोट

बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने सोमवार को अपने बेंगलुरु अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। 34 वर्षीय AI इंजीनियर ने आत्महत्या करने से पहले रंबल पर 90 मिनट का एक वीडियो भी छोड़ा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें