Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aus vs Ind,1st Test, Day 3: जायसवाल – कोहली के शतक के बाद बुमराह ने बरपाया कंगारुओं पर कहर

November 25, 2024

Aus vs Ind,1st Test, Day 3: जायसवाल – कोहली के शतक के बाद बुमराह ने बरपाया कंगारुओं पर कहर

पर्थ: यशस्वी जयसवाल (161) और विराट कोहली (नाबाद 100), केएल राहुल (77) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने पहले टैस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को दूसरी पारी में 6 विकेट पर 487 के स्कोर पर पारी घोषित कर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 रन का विशाल लक्ष्य दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन पर अपने 3 विकेट गवांकर संकट में फंस गई है। उस्मान ख्वाजा (नाबाद 3) क्रीज पर मौजूद है। चायकाल के बाद भारत ने 5 विकेट पर 359 रन से आगे खेलना शुरू किया। विराट कोहली और नीतीश कुमार रैड्डी ने इस दौरान तेजी के साथ रन बटोरे। विराट कोहली ने 143 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के लगाते हुए (नाबाद 100) की शतकीय पारी खेली। नीतीश कुमार रैड्डी ने आतिशी अंदाज में 27 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाते हुए (नाबाद 38) रन बनाए। भारत ने विराट कोहली का शतक बनने के साथ 134.3 ओवर में 6 विकेट पर 487 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को बुमराह के कहर का फिर सामना करना पड़ा। बुमराह ने पहले ही ओवर में नाथन मैकस्वीनी (शून्य) को आऊट कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। इसके बाद चौथे ओवर में कप्तान पैट कमिंस (2) को मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली के हाथों कैच आऊट कराकर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में बुमराह ने मार्नस लाबुशेन (3) को पगबाधा कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया।इससे पहले यशस्वी ने 297 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्के लगाते हुए (161) रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लायन को 2 विकेट मिले। पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने एक-एक बल्लेबाज को आऊट किया।

IND 150 & 487/6 d

AUS 104 & 12/3 (4.2) CRR: 2.77

Day 3: Stumps – Australia need 522 runs

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें