Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया, सिर्फ 98 गेंदों में दी मात, मेगन शूट ने 5 विकेट चटकाए

December 5, 2024

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया, सिर्फ 98 गेंदों में दी मात, मेगन शूट ने 5 विकेट चटकाए

INDW vs AUSW: ब्रिसबेन। मेगन शूट (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद जॉर्जिया वॉल (नाबाद 46) और फीबी लिचफील्ड (35) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम को पांच विकेट से हरा दिया है। 100 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल और फीबी लिचफील्ड की सलामी जोड़ी ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिय 48 रन जोड़े।

सातवें ओवर में रेणुका सिंह ने फीबी लिचफील्ड (35) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद नौवें ओवर में रेणुका ने एलिस पेरी (एक), बेथ मूनी (एक) को आउट कर भारत को वापसी की उम्मीद जताई। ऐनाबेल सदरलैंड (6) और एश्ली गार्डनर (आठ) को प्रिया मिश्र ने आउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने 16.2 ओवर में पांच विकेट पर 102 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। मेगन शॉट को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।

भारत की ओर से रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिये। प्रिया मिश्र ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। इससे पहले आज यहां भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने महज 19 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। स्मृति मंधाना (आठ) और प्रिया पुनिया (तीन) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद हरलीन देओल और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभलाने का प्रयास किया।

12वें ओवर में एश्ली गार्डनर ने हरलीन देओन (19) रन को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। इसके बाद सदरलैंड ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। जेमिमाह रॉड्रिग्स (23) और ऋचा घोष (14) रन बनाकर आउट हुई। शेष कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सका। सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। भारत की पूरी टीम 34.2ओवर में 100 के स्कोर पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शूट ने पांच विकेट लिये। किम गार्थ, एश्ली गार्डनर, ऐनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें