Site icon Dainik Savera Times

दुल्हन की तरह सजी अयोध्याः 29 लाख दीये जलाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत, बना नया रिकॉर्ड, देखें Video

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image posted on Oct. 19, 2025, an aerial view of people gathering at Ram Ki Paidi ahead of the ‘Deepotsav’ celebration on the eve of the ‘Diwali’ festival, in Ayodhya. (@uptourismgov/X via PTI Photo) (PTI10_19_2025_000259B)

Ayodhya Deepotsav 2025: आज अयोध्या पूरी तरह से सज-धज कर दीपोत्सव के लिए तैयार थी। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया और पूरे शहर में खुशी और उल्लास का माहौल था। इस अवसर पर शहर के 56 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीये लगाए गए। इस दीपोत्सव के दौरान 26,17,215 दीपों को एक साथ जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। रिकॉर्ड बनाने की प्रक्रिया को गिनीज टीम ने अयोध्या में मौजूद रहकर देखा और प्रमाणित किया।

आज के दीपोत्सव पर कुल तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बने

  1. 26,17,215 दीपों को एक साथ जलाया गया।
  2. सरयू के घाट पर 2,128 पुरोहितों ने महाआरती की।
  3. 1,100 ड्रोन से शानदार रोशनी का शो किया गया।

 

 

राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो
राम की पैड़ी पर विशेष लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों का स्वागत किया। यह कार्यक्रम रामकथा पार्क के हेलीपैड पर हुआ।

 

33,000 वॉलंटियर्स ने लगाया दीपों का उजाला
दीपोत्सव की तैयारी महीनों से चल रही थी। अवध विश्वविद्यालय और कई स्वयंसेवी संस्थाओं के 33,000 वॉलंटियर्स ने घाटों पर दीप सजाने और तेल व बाती लगाने का काम किया। शाम के समय धीरे-धीरे सभी दीयों को जलाया गया, जिससे शहर का दृश्य बेहद मनमोहक बन गया।

 

देश-विदेश से आए श्रद्धालु
इस दिव्य और अद्भुत दीपोत्सव को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। सभी इस अद्भुत दृश्य को देखकर प्रसन्न थे। साल 2017 से शुरू हुआ यह उत्सव अब पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य अयोध्या को त्रेता युग की तरह सजाना था और यह सपना सच होता दिखाई दे रहा है।

 

अयोध्या में त्रेता युग जैसी साज-सज्जा
शहर के सभी चौक-चौराहों को सजाया गया, रंगोली बनाई गई और दीपों की रोशनी ने शहर को रोशन कर दिया। ऐसा माहौल था जैसे भगवान राम अपने 14 वर्ष के वनवास के बाद असुरों का संहार कर अयोध्या लौटे हों। अयोध्या के लोग और यहां आए श्रद्धालु खुशी से जय श्री राम के उद्घोष कर रहे थे।

 

रामकथा पार्क में श्रीराम का राजतिलक
रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक समारोह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का तिलक किया और माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और रामकथा पार्क का यह कार्यक्रम अयोध्या को और भी पावन और दिव्य बना गया।

 

Exit mobile version