Site icon Dainik Savera Times

बॉलीवुड जगत से बड़ी खबरः इस फेमस एक्टर के पत्नी को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर, जानें कौन

Tahira Kashyap Diagnosed Cancer :  बॉलीवुड जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को एक बार फिर से ब्रेस्ट कैंसर हो हो गया। ताहिरा ने Instagram पर ये जानकारी दी, सभी कर रहे हैं उनके जल्द ठीक होने की कामना। 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उन्हें फिर से ब्रेस्ट कैंसर हो गया है।

ताहिरा ने लिखा इमोशनल नोट
अपने पोस्ट में ताहिरा ने एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा: जिसमें “सात साल की परेशानी या रेगुलर स्क्रीनिंग का पावर – यह एक सोच है। मैं रेगुलर स्क्रीनिंग को चुनूंगी और सभी को यही सुझाव दूंगी। मुझे फिर से ब्रेस्ट कैंसर हो गया है – राउंड 2 शुरू हो गया है।”

 

कैप्शन में दिखा जज़्बा
ताहिरा ने अपने पोस्ट के साथ एक पॉजिटिव और हिम्मत देने वाला कैप्शन भी लिखा: “जब ज़िंदगी नींबू दे, तो नींबू पानी बनाओ। अगर ज़िंदगी बार-बार नींबू दे रही हो, तो उसे अपने पसंदीदा काला खट्टा ड्रिंक में बदल दो और मज़े से पियो। क्योंकि ये ड्रिंक अच्छा है, और तुम्हें पता है कि तुम फिर से अपना बेस्ट दोगे।”

“मैं बिना झिझक कहती हूं – हां, मुझे फिर ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। यह विडंबना है कि आज ही विश्व स्वास्थ्य दिवस है। तो आइए हम सब अपनी सेहत का ध्यान रखें। मैं दिल से आभार प्रकट करती हूं।”

फैंस का मिला सपोर्ट
ताहिरा की इस पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट कर के उन्हें हिम्मत दी और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। वहीं, उनके पति आयुष्मान खुराना ने भी कमेंट करते हुए लिखा: “मेरी हीरो”

पहले भी लड़ चुकी हैं कैंसर से जंग
ताहिरा को पहली बार 2018 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। तब से वह कैंसर अवेयरनेस के लिए जागरूकता फैलाने में लगी रही हैं। उन्होंने अपने कीमोथेरेपी के दौरान बाल गिरने की बात को खुले दिल से स्वीकार किया, विग नहीं पहनी और बॉडी पॉजिटिविटी का संदेश दिया।

Exit mobile version