Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Baba Tarsem Singh Murder: नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख हत्याकांड में शामिल एक लाख का इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

April 9, 2024

Baba Tarsem Singh Murder: नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख हत्याकांड में शामिल एक लाख का इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्यारे का दूसरा साथी फरार हो गया है और उसकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता, महानिरीक्षक, पुलिस आधुनिकीकरण (PM) नीलेश आनन्द भरणो ने बताया कि मंगलवार सुबह भोर में हरिद्वार जनपद के अंतर्गत, पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू मारा गया। जबकि उसका साथी भाग गया। उन्होंने बताया कि आज अपराह्न दो बजे पूरे मामले की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

28 मार्च को दो बाइक सवार शूटरों ने गोली मारकर कर दी थी हत्या
उल्लेखनीय है कि 28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के खुलासे को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। लगातार एसटीएफ और पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें