लुधियाना: पंजाब में शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि, राज्य में अगले चार दिन तक शराब के ठेके बंद रहेंगे। लुधियाना में उपचुनाव को लेकर प्रशासन की और से ये सख्ती बरतने का निर्णय लिया जा रहा है।
आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 17 जून की शाम 7 बजे से लेकर 19 जून की शाम 6 बजे तक और उसके बाद 23 जून को मतगणना के दिन शराब बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इस अवधि को “ड्राई डे” घोषित किया गया है।
-उपचुनाव की तैयारी के मद्देनजर सख्ती
लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव होने जा रहा है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। चुनाव के दौरान शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य मतदाताओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर लगाम लगाना है।
-मतगणना के दिन भी रहेगा प्रतिबंध
मतदान के चार दिन बाद, 23 जून को वोटों की गिनती की जाएगी। इस दिन भी ठेके बंद रहेंगे ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति पैदा न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।
-प्रशासन की अपील
प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को नियमों का पालन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Manipur: संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सेना पोस्ट पर की फायरिंग, 30 मिनट चली मुठभेड़

