Site icon Dainik Savera Times

Badaun Double Murder Case : Mayawati ने दोषियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख व्यक्त किया। पूर्व सीएम मायावती ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ’बदायूं में दो भाइयों की निर्मम की गई हत्या की घटना अति-दु:खद व अति-निन्दनीय। दोषियों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है, ताकि खासकर चुनाव के समय में कानून-व्यवस्था का माहौल ना बिगड़े तथा ना ही इसकी आड़ में राजनीति हो।’

ज्ञात हो कि बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार को दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। जबकि दूसरा आरोपी फरार है। उधर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एनकाउंटर में मारे गए साजिद की पत्नी के बारे में खुलासा हुआ है। दावा किया गया था सादिक की पत्नी गर्भवती है और डिलीवरी के लिए अस्पताल में है। लेकिन वह बिल्कुल ठीक है और गर्भवती भी नहीं है।

वह बीते 15 दिनों से अपने मायके में रह रही है। साजिद ने खुद उसे ले जाकर अपने ससुराल छोड़ा था। वो अपनी मां मिस्कीन के साथ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। एनकाउंटर में मारे गए साजिद का पोस्टमार्टम हो गया है। दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीम लगी हैं।

पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस मामले की जांच की जा रही है। घटना का कारण पूछने पर एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर फिलहाल जांच हो रही है।

Exit mobile version