Site icon Dainik Savera Times

Ballia Accident: यूपी में बड़ा सड़क हादसा, तिलक समारोह से लौट रही जीप में पिकअप ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 10 घायल

Ballia Accident: बलिया। बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों के दो वाहनों की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी और क़रीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस क्षेत्रधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने मंगलवार को बताया कि दोकटी क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार को तड़के लगभग साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और दो जीप में टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई तथा दस लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से चार लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।

सीओ ने बताया कि दोनों जीप में कुल 17 लोग सवार थे। जीप में सवार लोग खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version