Site icon Dainik Savera Times

30 व 31 जनवरी को हड़ताल पर जाएंगे बैंक कर्मचारी

लुधियाना: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यू.एफ.बी.यू) ने मांगों को लेकर 2 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। सभी सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारी 30 व 31 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। जानकारी देते हुए यू.एफ.बी.यू. के संयोजक नरेश गौड़ ने बताया कि आई.बी.ए. ने नवंबर 2020 में यूनियन के शेष मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया था लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई मुद्दा हल नहीं हुआ है। इस दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स लुधियाना इकाई की ओर से भारतीय स्टेट बैंक, फव्वारा चौक के समक्ष रैली कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यू.एफ.बी.यू के संयोजक नरेश गौड़, पंजाब बैंक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पवन ठाकुर, ए.आई.बी.ओ.सी से नरेन्द्र कुमार, कुलविंदर लोहाट, इकबाल सिंह मल्ही एन.सी.बी.ई, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के गुरमीत सिंह व कामरेड चिरंजीव जोशी की अगुवाई में कर्मचारियों ने इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।

Exit mobile version