
Bank Holiday Eid ; नेशनल डेस्क : 31 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा, और यह दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 का आखिरी कामकाजी दिन भी है। ऐसे में बहुत से लोग इस बात को लेकर उलझन में हैं कि इस दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे। अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
31 मार्च को बैंक खुला रहेगा या बंद?
दरअसल, ईद के मौके पर 31 मार्च को लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, हिमाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर, देश के बाकी राज्यों में इस दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। लेकिन एक खास बात यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सरकारी लेन-देन करने वाले सभी एजेंसी बैंकों को इस दिन खुला रखने का निर्देश दिया है।
31 मार्च को बैंक क्यों खुले रहेंगे?
31 मार्च वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होता है, और इस दिन बैंकिंग सेक्टर से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम निपटाए जाते हैं। वित्तीय वर्ष की सही तरीके से क्लोजिंग सुनिश्चित करने के लिए RBI ने सरकारी लेन-देन करने वाले बैंकों को 31 मार्च को खुला रखने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी सरकारी भुगतान, टैक्स और वित्तीय रिकॉर्डिंग में कोई देरी या गड़बड़ी न हो।
31 मार्च को उपलब्ध बैंकिंग सेवाएं:
अगर आप 31 मार्च को बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो आपको निम्नलिखित सेवाएं मिल सकती हैं:
1 अप्रैल को भी बैंकों की छुट्टी
फाइनेंशियल वर्ष की क्लोजिंग के कारण 1 अप्रैल 2025 को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, कुछ राज्यों जैसे मेघालय, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।
अधिकांश राज्यों में 31 मार्च को बैंक बंद रहेंगे
अगर आपको 31 मार्च या 1 अप्रैल को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपका बैंक खुला रहेगा या नहीं। अधिकांश राज्यों में 31 मार्च को बैंक बंद रहेंगे, लेकिन सरकारी लेन-देन करने वाले बैंक खुले रहेंगे। वहीं, 1 अप्रैल को फाइनेंशियल वर्ष क्लोजिंग के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसलिए, आप अपना बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...