
Bank Holidays June 2025 : जून का महीना शुरू होने वाला है और अगर आपके कोई भी जरूरी बैंक से जुड़े काम हैं, तो उन्हें समय पर निपटाने के लिए यह जानकारी बहुत काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2025 के लिए बैंकों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि जून में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और आपको क्या सावधानी रखनी चाहिए।
जून 2025 में कुल कितनी छुट्टियाँ होंगी?
इस महीने कुल 12 छुट्टियाँ होंगी, जिनमें वीकेंड की छुट्टियाँ (रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार), बकरीद (ईद-उल-अदहा) और कुछ क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं।
-1 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश – सभी राज्यों में बैंक बंद
-6 जून (शुक्रवार) – ईद-उल-अजहा (केरल में बैंक बंद)
-7 जून (शनिवार) – बकरीद (ईद-उज-जुहा) – देशभर में बैंक बंद
-8 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
-11 जून (बुधवार) – संत गुरु कबीर जयंती / सागा दावा – हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में बैंक बंद
-14 जून (शनिवार) – दूसरा शनिवार – देशभर में बैंक बंद
-15 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
-22 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
-27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा / कांग – ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद
-28 जून (शनिवार) – चौथा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद
-29 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
-30 जून (सोमवार) – रेमना नी – मिजोरम में बैंक बंद
क्यों जरूरी है पहले से प्लानिंग करना?
गर्मी के मौसम में बाहर निकलकर बैंक जाना वैसे ही थकाऊ होता है। आखिरी समय पर बैंक बंद मिला तो जरूरी काम अटक सकता है। छुट्टियों के बीच में लॉन्ग वीकेंड भी बन सकते हैं, जिससे लगातार कई दिन बैंक बंद रह सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपना बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम जून में पहले से प्लान करके ही करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...