Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank Holiday: अक्टूबर में त्योहारों की भरमार, 21 दिन बैंक रहेंगे बंद; देखें लिस्ट

September 28, 2025

Bank Holiday: अक्टूबर में त्योहारों की भरमार, 21 दिन बैंक रहेंगे बंद; देखें लिस्ट

Bank Holiday in October: नवरात्रि और दुर्गा पूजा के साथ ही पूरे देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में दशहरा, दीवाली, छठ पूजा और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार भी मनाए जाएंगे। इन त्योहारों को देखते हुए बैंकों ने अक्टूबर महीने में कई दिनों की छुट्टियों का ऐलान किया है। ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि बैंक की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। इसलिए अपने राज्य की छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक कर लें, ताकि बैंक से जुड़े काम में कोई दिक्कत ना आए। आइये इसे जानते हैं विस्तार से…

-2 अक्टूबर: गांधी जयंती पर नेशनल हॉलिडे

-2 अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती मनाई जाती है। यह दिन नेशनल हॉलिडे होता है। इस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे।

-दुर्गा पूजा की छुट्टियां (पश्चिम बंगाल और कोलकाता)

पश्चिम बंगाल और कोलकाता में दुर्गा पूजा के अवसर पर कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियां इस प्रकार हैं:

  • 27 सितंबर (शनिवार)
  • 28 सितंबर (रविवार – साप्ताहिक अवकाश)
  • 29 सितंबर (सोमवार)
  • 30 सितंबर (मंगलवार)
  • 1 अक्टूबर (बुधवार)
  • 2 अक्टूबर (गुरुवार – गांधी जयंती)

यानी लगातार कई दिन बैंक बंद रहेंगे।

 

केरल में नवरात्रि पर छुट्टी

30 सितंबर (मंगलवार) को केरल में नवरात्रि की छुट्टी होगी। इसके बाद 1 अक्टूबर (महानवमी) और 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को भी छुट्टियां रहेंगी। यानी ग्राहकों को लगातार तीन दिन तक बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी।

 

1 अक्टूबर: महानवमी पर छुट्टियां

1 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर बिहार, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

 

अक्टूबर महीने की प्रमुख बैंक छुट्टियां

-6 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा

  • पंजाब
  • ओडिशा
  • सिक्किम
  • त्रिपुरा
  • पश्चिम बंगाल

-7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती

  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • कर्नाटक

-20 अक्टूबर: दीवाली

  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • कर्नाटक
  • केरल

-21 अक्टूबर: दीवाली

  • आंध्र प्रदेश
  • बिहार

-22 अक्टूबर: दीवाली

  • हरियाणा
  • महाराष्ट्र

-23 अक्टूबर: दीवाली

  • गुजरात
  • उत्तर प्रदेश

-27-28 अक्टूबर: छठ पूजा

  • बिहार (दो दिनों तक बैंक बंद रहेंगे)

 

बैंक जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग तारीखों पर हो सकती हैं। बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें। ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान भी उपलब्ध रहेंगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें