Site icon Dainik Savera Times

पहलगाम आतंकी हमले के बाद BCCI का बड़ा फैसला, IPL मैच में इन दो चीजों को किया बैन

खेल डेस्क: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को दुखी कर दिया है। इस हमले में 28 टूरिस्टों की जान चली गई। केंद्र सरकार का कहना है कि इस हमले के गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दर्दनाक घटना के बाद BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक मैच के दौरान खास कदम उठाए हैं ताकि हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके।

BCCI ने दो चीजों पर लगाई रोक
23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले IPL मैच के दौरान BCCI ने दो चीजों पर बैन लगाया है: पहला है चीयरलीडर्स का डांस – इस मैच में कोई चीयरलीडर्स डांस नहीं करेंगी। दूसरा है पटाखेबाजी – मैच के दौरान या उसके बाद कोई आतिशबाजी नहीं की जाएगी। ये दोनों फैसले पहलगाम हमले के शिकार लोगों को सम्मान देने के लिए लिए गए हैं।

BCCI के दो और बड़े फैसले
सिर्फ बैन ही नहीं, BCCI ने दो और फैसले लिए हैं जो इस मैच में देखने को मिलेंगे। मैदान पर उतरते समय सभी खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी पहनेंगे, ताकि वो अपना दुख और समर्थन जता सकें। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमें एक मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि देंगी।

क्या हुआ था पहलगाम में?
22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें नकली वर्दी पहने आतंकियों ने टूरिस्टों को निशाना बनाया। किसी को शक न हो, इसलिए वे सेना की तरह कपड़े पहनकर घूम रहे थे। इस हमले की पूरे देश में निंदा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस हमले के गुनहगारों को छोड़ा नहीं जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 
संभावित XII: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा

मुंबई इंडियंस की टीम 
संभावित XII: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, अश्विनी कुमार

Exit mobile version