Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बटाला पुलिस ने शराब के ठेके पर ग्रेडेन हमला करने वाले 6 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार : SSP Batala

May 20, 2025

बटाला पुलिस ने शराब के ठेके पर ग्रेडेन हमला करने वाले 6 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार : SSP Batala

पंजाब डेस्क : बटाला पुलिस ने आई.एस.आई सहायक बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बी.के.आई) के कटड़पंथी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बटाला के फोकल प्वाइंट में शराब के ठेके पर ग्रेनेड हमला करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी पुलिस लाइन बटाला में की गई प्रैस कान्फ्रैंस दौरान संबोधित करते हुए एस.एस.पी बटाला सुहेल कासिम मीर ने बताया कि बटाला पुलिस द्वारा कटड़पंथी ताकतों के विरुद्ध लड़ी जा रही लड़ाई के तहत पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनैशनल के मन्नू अगवान के आदेशों के चल रहे एक कटड़पंथी गिरोह का पर्दाफाश किया है और गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पछिया की अमेरिका में एफ.बी.आई द्वारा हुई गिरफ्तारी के बाद मन्नू अगवान ने खाली हुई जगह को भरने और मीडिया में आने हेतु पंजाब में हमले करने की जिम्मेदारी ले ली और वह हाल ही में बादशाहपुर चौंकी और थाना किला लाल सिंह पर हुए ग्रेनेड हमलों के साथ ही जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उक्त गिरोह ने बटाला के फोकल प्वाइंट क्षेत्र में रिंपल ग्रुप के शराब के ठेके पर ग्रेनेड फेंका था परन्तु गलत तरीके से जोड़े जाने के कारण यह धमाका नहीं हो सका और कोई हानी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस द्वारा थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं के तहत केस भी दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस मामले की जांच हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया था जिसके बाद पुलिस द्वारा तकनीकी और मनुष्य खूफिया सूत्रों के आधार पर जांच दौरान 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन पुत्र संदीप कुमार निवासी शुक्रपुरा, बरिन्द्र सिंह उर्फ सज्जन पुत्र रजिन्द्र सिंह निवासी नवी आबादी शुक्रपुरा, राहुल मसीह पुत्र लिटू मसीह निवासी टावर वाली गली हरनाम नगर बटाला, इब्राहिम उर्फ रोहित पुत्र जसविन्द्र मसीह निवासी शुक्र पुरा, सोहित पुत्र मेजर मसीह निवासी किला देसा सिंह और सुनील कुमार पुत्र सोहन निवासी शुक्रपुरा के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि जतिन कुमार के विदेशी हैंडलर मनिन्द्र बिल्ला के साथ संपर्क है और उसने ही ग्रेनेड फेंका था और साथ ही अन्य सदस्यों को भी गिरोह में भर्ती किया था।

उन्होंने कहा कि इसी तरह बरिन्द्र सिंह ग्रेनेड फेंकने दौरान मोटर साइकिल चला रहा था, राहुल मसीह ने ग्रेनेड हमले से पहले एक हजार रुपए और बाद में 10 हजार रुपए लिए थे। इसी तरह इब्राहिम हमला करने वाली टीम का हिस्सा था और वह सोहित के साथ अमृतसर से ग्रेनेड लेकर आया था और सुनील कुमार ने हमले के बाद उक्त व्यक्तियों को पनाह दी थी।

उन्होंने कहा कि मनिन्द्र बिल्ला जो इस समय पुर्तगाल में है, जमीनी काम करने वालों को सीधे आदेश देता है जबकि मन्नू अगवान बी.के.आई का सरगर्म सदस्य है और बादशाहपुर चौंकी और थाना किला लाल सिंह हमलों का मास्टरमाइंड है। इस अवसर पर एस.पी डी गुरप्रताप सिंह सहोता, डी.एस.पी संजीव कुमार, सी.आई.ए स्टाफ इंचार्ज सुखराज सिंह, इंस्पैक्टर अनिल पवार, एस.एच.ओ सिविल लाइन गुरदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: तवी नदी में नहाते हुए तीन किशोर डूबे, पुलिस और NDRF की तलाश जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें