Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक बार फिर बठिंडा की सेंट्रल जेल से मोबाइल, सिम, बैटरी और चार्जर बरामद

March 30, 2023

एक बार फिर बठिंडा की सेंट्रल जेल से मोबाइल, सिम, बैटरी और चार्जर बरामद

बठिंडा : अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बठिंडा की सेंट्रल जेल एक बार फिर चर्चा में हैं। आए दिन इस जेल से मोबाइल और नशा बरामद होने का मामला सामने आता रहता है। वहीं आज फिर जेल से दो दिन में दूसरी बार सामान बरामद किया गया है। चेकिंग के दौरान जेल के अंदर से मोबाइल, सिम, बैटरी, चार्जर बरामद किया गया है।

कैंट थाना प्रभारी पारस सिंह चहल ने बताया कि केंद्रीय जेल बठिंडा के सहायक अधीक्षक शिव कुमार ने तहरीर दी है कि तलाशी के दौरान केंद्रीय जेल में एक सैमसंग मोबाइल फोन, एक चार्जर, एक एयरटेल सिम, एक बैटरी, एक चार्जर बरामद किया गया। कार्रवाई करते हुए थाना कैंट में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें