Under-19 Indian Team Squad : आईपीएल 2025 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सुर्खियों में आए बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब एक और बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। BCCI की जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने इंडिया अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। इस 16 सदस्यीय टीम में वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है।
- टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे के पास है।
- आयुष और वैभव दोनों ने IPL 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया था।
- अब दोनों की नजरें इंग्लैंड में भारत को अंडर-19 स्तर पर जीत दिलाने पर हैं।
इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
- 24 जून: 50 ओवर का वॉर्मअप मैच
- 27 जून – 7 जुलाई: 5 वनडे मैचों की सीरीज
- 12 – 15 जुलाई: पहला मल्टी डे मैच
- 20 – 23 जुलाई: दूसरा मल्टी डे मैच
वैभव सूर्यवंशी ने कही ये बात
IPL में राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म होने के बाद उन्होंने राहुल द्रविड़ से बातचीत की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। वैभव ने कहा “अब अंडर-19 कैंप से जुड़ना है और टीम को जीत दिलाने की तैयारी करनी है।”
भारत की अंडर-19 टीम इस प्रकार है:
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, एम. चवडा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान, विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद इनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।

