Site icon Dainik Savera Times

Behbal Kalan Firing Case : मोर्चा के नेता Sukhraj Singh को NIA ने 19 सितंबर को किया तलब

चंडीगढ़ : बहबल कलां इंसाफ मोर्चा के नेता सुखराज सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने तलब किया है। उन्हें 19 सितंबर को दिल्ली बुलाया गया है। सुखराज सिंह ने एनआईए से नोटिस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह पूछताछ में शामिल होंगे। हालांकि, उन्हें क्यों बुलाया गया है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह पहले की तरह इस मामले को उठाते रहेंगे। कुछ दिन पहले एनआईए ने उनके करीबियों के यहां छापेमारी की थी।

गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ने की तैयारी

फरिदकोट जिले के बरगाड़ी में 14 अक्टूबर 2015 को बेहबल कलां में बेअदबी की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की फायरिंग में दो सिख प्रदर्शनकारियों, सरवन गांव के गुरजीत सिंह और फरीदकोट जिले के नियामीवाला गांव के कृष्ण भगवान सिंह की मौत हो गई थी। कृष्ण भगवान के बेटे सुखराज सिंह ने भी गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा था कि वे पिछले नौ सालों से न्याय का इंतजार कर रहे हैं। “मेरे पिता की हत्या शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान की गई थी, लेकिन तीन सरकारों के बाद भी न्याय नहीं मिला है। हम प्रदर्शन के जरिए नेताओं से सवाल करते रहे हैं, लेकिन जो भी सत्ता में आता है, वह भागने की कोशिश करता है। अब मैं दूसरे नेताओं पर निर्भर रहने के बजाय विधानसभा में सीधे उनसे सवाल करना चाहता हूं। सुखराज सिंह ने कहा कि हम विधानसभा में उनके बीच आएंगे और उनसे लड़ेंगे।

Exit mobile version