Site icon Dainik Savera Times

भजन लाल शर्मा ने ली राजस्थान के CM पद की शपथ

जयपुर। आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा ने शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मिश्र ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। भजनलाल शर्मा (57) का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने हिन्दी भाषा में शपथ ली।

Exit mobile version