Site icon Dainik Savera Times

भजनलाल शर्मा आज लेंगे CM पद की शपथ, PM समेत 16 केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

जयपुर। भजनलाल शर्मा शुक्रवार आज राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा सुबह 11.15 पर शपथ लेंगे। समारोह में सिर्फ तीन ही नेता शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे। दूसरी ओर, मंत्रिमंडल का गठन भाजपा हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद तय होगा। अल्बर्ट हॉल के बाहर दोपहर 12 बजे होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि समारोह के लिए केंद्रीय नेताओं और राज्य के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजे गए हैं। समारोह के दौरान पूरे एरिया का ट्रैफिक 15 दिसंबर की दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगा। शपथ ग्रहण की तैयारियों के चलते अल्बर्ट हॉल में शुक्रवार को पर्यटकों की एंट्री बंद रहेगी। वहीं, पूरे एरिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Exit mobile version