Site icon Dainik Savera Times

Bharuch Accident: भरूच में भीषण हादसा, कार और ट्रक के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत; सामने आया भयावह VIDEO

Bharuch Accident: गुजरात के भरूच जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां, जंबूसर के आमोद रोड पर तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की वजह से हुआ हो सकता है।

जांच में जुटी पुलिस
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना का जायजा लिया, साथ ही घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंबूसर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। जंबूसर पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

     ये हैं मृतकों के नाम

Exit mobile version