उत्तराखंड : उत्तराखंड के भीमताल में बड़ा बस सड़क हादसा हो गया है। बता दें कि एक बस खाई में गिर गई है। वहीं इस हादसे में 3 लोगों के मौत हो गई है। इसके साथ ही कई यात्री घायल हुए है। जैसे ही रेस्क्यू टीम को इस घटना की जानकारी हुई वैसे ही टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। नैनीताल से दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।
बता दें कि यह बस हल्द्वानी की ओर जा रही थी, तभी अचानक तल्लीताल के सलडी बैंड पर खाई में जा गिरी है। इस हादसे के वक्त बस में लगभग 30 से 35 लोगों के सवार होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में कई लोग घायल भी हो सकते है। फिल्हाल प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है।
बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 25, 2024
वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
अपडेट जारी है…
मेष: दिन शुभ रहेगा...