- विज्ञापन -

कौन बनेगा हरियाणा का अगला मुख्‍यमंत्री पर बोले भूपेंद्र हुड्डा, कहा- न मैं ‘टायर्ड’ हूं न ‘रिटायर्ड’

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फिर कहा कि वह न तो ‘टायर्ड’ (थके) हैं और न ही ‘रिटायर्ड’ (सेवानिवृत्त) हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की उनकी दावेदारी से जुड़े सवाल पर यह टिप्पणी की। हुड्डा ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि.

- विज्ञापन -

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फिर कहा कि वह न तो ‘टायर्ड’ (थके) हैं और न ही ‘रिटायर्ड’ (सेवानिवृत्त) हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की उनकी दावेदारी से जुड़े सवाल पर यह टिप्पणी की। हुड्डा ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस आलाकमान के फैसले को पार्टी के सभी नेता मानेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है क्योंकि सभी वर्गों ने उसका समर्थन किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीट पर कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा है और भाजपा का घटा है। यह साफ संकेत है कि हरियाणा में अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।’’ मुख्यमंत्री से जुड़े सवाल पर 77 वर्षीय हुड्डा ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को लेकर कोई सवाल नहीं है। विधायकों के मत जाने जाएंगे और आलाकमान फैसला करेगा। जिसके नाम पर भी फैसला होगा, सब मानेंगे।’’ उन्होंने फिर दोहराया कि वह न तो ‘टायर्ड’ हैं और न ही ‘रिटायर्ड’ हैं।

कांग्रेस की जीत की स्थिति में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हुड्डा पिछले कुछ हफ्तों में यह बयान कई बार दे चुके हैं। हुड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में हरियाणा के सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित होंगे। मतदान गत पांच अक्टूबर हो हुआ था। मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल ने इस चुनाव में कांग्रेस की जीत की संभावना जताई है।

- विज्ञापन -

Latest News