Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

दरभंगा में बड़ा हादसाः शादी समारोह के आतिशबाजी से लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

April 26, 2024

दरभंगा में बड़ा हादसाः शादी समारोह के आतिशबाजी से लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत


दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटोर गांव में आतिशबाजी से लगी आग से हुए सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी राजीव रोशन ने शुक्रवार को यहां बताया कि अंटोर गांव में गुरुवार की देर रात छगन पासवान की बेटी की शादी थी। शामियाना एवं बारातियों के ठहरने और खाने का प्रबंध रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में किया गया था। बारातियों ने पहुंचने पर जमकर आतिशबाजी की, जिससे शामियाना में आग लग गई।

देखते ही देखते पूरा शामियाना आग की चपेट में आ गया। इस दौरान आग के फैलने से वहां रखा सिलेंडर विस्फोट कर गया। साथ ही लपटों के रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे गए डीजल के स्टॉक तक पहुंचने से आग ने भयानक रूप ले लिया एवं उनके परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रामचंद्र पासवान का पुत्र, पुत्रवधु, उनके दो बच्चे, पुत्री और उसकी बेटी शामिल हैं।

अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए चार घंटे की कड़ी मशक्कत
रोशन ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर अधिकारियों को भेजा गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें