Site icon Dainik Savera Times

छोटी दिवाली के दिन सुबह हुआ बड़ा हादसा…दादी-पोती समेत 4 महिलाओं को बेकाबू कार ने कुचला

Gurdaspur Road Accident

Gurdaspur Road Accident : जिले के थाना बहरामपुर के अधीन गांव रायपुर के बाठां वाले मोड़ पर सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार के साथ एक करेटा गाड़ी बस स्टॉप पर खड़ी तीन महिलाओं और एक लड़की को टक्कर मारकर एक दुकान से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़की और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के दौरान घायल हुई महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईसापुर निवासी सुधा शर्मा जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका है, अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी। वह बस स्टॉप के पास सड़क पार करने के लिए खड़ी थी और ईसापुर निवासी कृष्णा कुमारी अपनी पोती के साथ बस स्टॉप खड़ी थी। एक अन्य महिला भी वहां बस का इंतजार कर रही थी, तभी दूसरी तरफ से तेज रफ्तार बेकाबू करेटा कार आई और तीनों महिलाओं समेत बच्ची को कुचल दिया।

इस दुर्घटना में सुधा शर्मा और कृष्णा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्णा कुमारी की पोती गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे में एक अन्य महिला के घायल होने की खबर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है और वाहन के दस्तावेज के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।

Exit mobile version