Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा : बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में लगी आग…अंदर सो रहा व्यक्ति जिंदा जला 

March 25, 2025

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा : बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में लगी आग…अंदर सो रहा व्यक्ति जिंदा जला 
Madhya Pradesh Fire Bus : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार की देर रात को बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात 12.20 बजे वैढन कस्बे के बस स्टैंड पर हुई। कोतवाली थाना प्रभारी निपेंद्र सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर दो बसें खड़ी थीं। उन्होंने बताया कि पहले एक बस में आग लगी, जो बाद में दूसरी बस में भी फैल गई।
बस के अंदर सो रहे एक व्यक्ति की मौत
उन्होंने बताया कि ड्राइवर, कंडक्टर और हेल्पर बस में सो रहे थे। अधिकारी ने बताया कि चालक और कंडक्टर बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन वाहन के बीच में सो रहा ‘हेल्पर’ हरीश पनिका (25) बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।
दमकल गाड़ियों और पुलिस दल ने बुझाई आग 
उन्होंने बताया कि बाद में दमकल गाड़ियों और पुलिस दल ने आग बुझाई। बता दे कि रात को बस स्टैंड के आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया।  घटन की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंचीं। आग लगने के बाद लोग इतना घबरा गए कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्त के बाद दमकल विबाहग ने आग पर काबू पाया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें