Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसाः 100 की स्पीड में दौड़ रही थी Sampark kranti express, ट्रेन की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी, देखें Live

July 29, 2024

बड़ा हादसाः 100 की स्पीड में दौड़ रही थी Sampark kranti express, ट्रेन की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी, देखें Live

समस्तीपुर। बिहार में पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के तहत समस्तीपुर जिले के खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की कपलिंग टूट जाने से सभी डिब्बे इंजन से अलग हो गये। रेल पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि समस्तीपुर स्टेशन से खुलकर बिहार संर्पक क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन नई दिल्ली जा रही थी, तभी चलती ट्रेन मे इंजन से जुड़े डिब्बे की कपलिंग टूट गई।

इस कारण ट्रेन के पीछे के सभी डिब्बे इंजन से अलग हो गये। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर इंजन से अलग हुए डिब्बे को जोड़ा। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें