Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा : आराम से साे रहा था पूरा परिवार…तभी गिर गई मकान की छत, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की गई जान

September 14, 2024

बड़ा हादसा : आराम से साे रहा था पूरा परिवार…तभी गिर गई मकान की छत, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की गई जान
पेशावर : पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में आंधी-तूफान के कारण शुक्रवार देर रात एक मकान की छत ढहने से 3बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि चारसद्दा जिले के तुरंगजई गांव में भीषण तूफान आने से यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक दंपति और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई।
उसने बताया कि स्थानीय लोगों और बचावकर्मियों ने शवों को मलबे से निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के.पी.के अली अमीन ने घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार को नकद मुआवजा देने की  घोषणा की हैं।
बता दें, इससे पहले इसी प्रांत के दिजकोट पुलिस स्टेशन की सीमा में एक जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 8 लाेग घायल हो गए थे। एक अन्य घटना में टांडो एडम में मोहम्मद रहीम मालोखानी गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरने से 8 बच्चे घायल हो गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें