Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

NIA-ATS का 5 राज्यों में बड़ा एक्शन: 22 ठिकानों पर मारी रेड, 5 लोग गिरफ्तार

October 5, 2024

NIA-ATS का 5 राज्यों में बड़ा एक्शन: 22 ठिकानों पर मारी रेड, 5 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग के शक में एक साथ रेड डाली है। महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में छापेमारी की गई। जानकारी के मुताबिक एनआईए ये कार्रवाई आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। एजेंसी ने महाराष्ट्र के मालेगांव, जालना और संभाजीनगर में शनिवार सुबह ही अपने दस्ते के साथ रेड डाली। इसके बाद मौके पर एटीएस की टीम भी पहुंची। रिपोर्ट्स के अनुसार नासिक के मालेगांव में भी एनआईए टीम पहुंची है। यहां मशारिकी स्कॉलर रोड स्थित एक होम्योपैथिक क्लिनिक में छापेमारी की जा रही है। देर रात शुरू हुई यह छापेमारी अभी भी जारी है।

साथ ही एजेंसी ने दिल्ली के मुस्तफाबाद में भी देर रात छापेमारी की। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस भी शामिल थी। इस दौरान कई संदिग्ध सामान मिले हैं, और एनआईए ने कुछ संदिग्धों को नोटिस भी दिया है। एक या दो लोगों को पूछताछ के लिए ले जाने की जानकारी मिली है। यह कार्रवाई रात को शुरू होकर सुबह तक चलती रही।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में बारामूला और अन्य क्षेत्रों में भी एजेंसी ने रेड डाली। बारामूला में मौलवी इकबाल भट के घर पर छापा मारा गया, यहां एनआईए ने सुरक्षा बलों की मदद से तलाशी की। फिलहाल, इस कार्रवाई में किसी गिरफ्तारी या महत्वपूर्ण सामान की बरामदगी की रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन जांच अभी जारी है।

बता दें कि 1 अक्टूबर को एनआईए ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों पर एक साथ रेड डाली थी। एनआईए टीम ने दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और कोलकाता में 11 जगहों पर छापेमारी की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें