Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

August 31, 2024

विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सांबा जिले के जिलाध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ दी है। बीजेपी ने सांबा विधानसभा सीट से सुरजीत सिंह सलाथिया को मैदान में उतारा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद इस्तीफा दिया।

दरअसल, बीजेपी ने सांबा से सुरजीत सिंह सलाथिया को उम्मीदवार बनाया है, जो कि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। सुरजीत सिंह मूलत: नेशनल कांफ्रेंस से थे।

प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना को भेजे अपने इस्तीफे ने कश्मीरा ने लिखा है कि 40 वर्षों तक पार्टी की सेवा की। पोलिंग बूथ एजेंट से शुरू हुआ सफर यहां (बीजेपी सांबा प्रेसिडेंट बनने) तक पहुंचा। इस दौरान और भी कई जिम्मेदारी मिली, जिसे अच्छे से निभाने की कोशिश की लेकिन मेरे इतने वर्षों की सेवा का कुछ नहीं हुआ। पार्टी ने मुझे टिकट न देकर उसे टिकट दे दिया, जिसका मैंने हमेशा से विरोध किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें